Dombivli Rape Video : 15 साल की लड़की के साथ 29 लोगो ने किया गैंग रेप

15 साल की लड़की के साथ 29 लोगो ने किया गैंग रेप

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के डोंबिवली ( Dombivli ) इलाके में 15 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की खबर मिली है। पुलिस ने बताया कि मामले में 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमे से 2 नाबालिग हैं। कुल 29 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपी पीड़िता के मित्र बताए गए हैं। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि लड़की की शिकायत पर कल्याण के डोंबिवली ( Dombivli )में मनपाडा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 376 (N) (बार-बार दुष्कर्म), 376 (D) (सामूहिक दुष्कर्म), 376 (3) (16 साल की कम उम्र की लड़की से दुष्कर्म) और बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धाराओं के तहत 29 आरोपियों के खिलाफ बुधवार को एक मामला दर्ज किया गया।

ये घटना डोंबिवली (Dombivli) के भोपर इलाके की है। नाबालिग के साथ 29 लोगों ने अलग-अलग समय और अलग-अलग जगहों पर सामूहिक दुष्कर्म किया है। लड़की को जनवरी से 22 सितंबर 2021 तक प्रताड़ित किया गया। इससे तंग आकर पीड़ित ने बीती रात मानपाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में डोंबिवली, बदलापुर, रबाले और मुरबाद से आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Dombivli Gang Rape Viral Video

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के Boyfriend ने जनवरी में उसका Rape किया और उसका Video बना लिया था। इसके बाद यह Video लड़के के किसी और दोस्त तक पहुंच गया। इस तरह Video आगे से आगे Viral होता गया और धीरे – धीरे सब ने पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उन लड़कों ने धमकी दी कि अगर वो इसके बारे में किसी को कुछ बताएगी तो वो उस Video को Internet पर Viral कर देंगे। इस प्रकार यह सिलसिला आठ से नौ महीने तक चलता रहा। इस दौरान 29 लोगों ने उसके साथ अलग अलग समय पर अलग अलग स्थानों पर 22 सितम्बर तक Gang Rape किया। पीड़िता की शिकायत पर सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

dombivli gangrape video

Dombivli Rape पीड़िता अब कहाँ हैं ?

पुलिस के अनुसार पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत अब स्थिर है। इस केस के सिलसिले में दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले पर ट्वीट किया जो आप देख सकते हैं।

About Kapil Tetarwal 95 Articles
नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम कपिल तेतरवाल हैं और मैं एक कॉलेज स्टूडेंट हूँ। पढ़ाई के साथ साथ मुझे कोट्स और शायरी लिखना बहुत पसंद हैं। इसलिए मैं मेरे कोट्स को Newsbeats पर प्रकाशित करता हूँ।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*