दुनिया की 10 रहस्यमयी जगह

दोस्तों वैसे तो हमारी पृथ्वी बहुत ही खूबसूरत है, हां पर एक से बढ़कर एक सुंदर चीजें और जगह है। मगर खूबसूरती के साथ साथ कुछ जगह ऐसी भी हैं जो बहुत ही डरावनी और रहस्मयी हैं। आज हम आप को दुनिया की 10 रहस्यमयी जगह (10 Unsolved Mysterious places on earth) के बारे में बताएंगे जिन के बारे में वैज्ञानिक भी आजतक पता नही लगा सके।

1/10 Nazaca Lines
पेरू में 600 वर्ग किलोमीटर में फैली एक ऐसी कला आकृतिया बनी हुई हैं जिनको सिर्फ आसमान से ही देखा जा सकता है। जिसको Nazaca lines भी कहा जाता है। इसमें 100 ऐसी अलग अलग कला आकृतियां हैं जो आकार में काफी बड़ी हैं जिनको आसमान से ही देखा जा सकता है, इसमे पशु – पक्षी और कुछ मुनष्यो की आकृतियां भी शामिल हैं।
Nazaca lines को सबसे पहले 1930 में देखा गया था। यह हज़ारों साल पुरानी हैं, यह इतनी बड़ी हैं के इन को धरती से कई सौ फीट ऊपर से देखा जा सकता है। इस से जुड़ी सबसे हैरान करने वाली बात यह है के इतने साल पहले मनुष्य ने इस आकृतियों का विधि पूर्ण निर्माण कैसे किया होगा ।

2/10 Megenetic Hills
सोचो अगर आप ने किसी जगह गाड़ी पार्क की हुई है और आप कुछ समय बाद वहां आ कर देखे और आप की गाड़ी वहां ना हो तो आप क्या सोचोगे के आप की गाड़ी किसी ने चोरी कर ली है। मगर भारत के लद्दाख में ऐसा नही है , लद्दाख में एक ऐसी पहाड़ी है जो गाड़ियों को आपनी तरफ खींचती है, वैज्ञानिकों का मानना है की इस पहाड़ी में चुम्बकीय शक्ति है जो गाड़ियों को अपनी तरफ खीचती है ।

अगर आप गाड़ी को न्यूटल छोड़ दे तो ये 20 किलोमीटर/घंटे की स्पीड से गाड़ी को अपनी तरफ खींच लेती है। इस चुम्बकीय पहाड़ी से आसमान में उड़ने वाले जहाज़ भी नही बच पाते, यहां पर उड़ान भरने वाले पायलटों का कहना है की जब जहाज़ इस पहाड़ी के ऊपर से गुजरते हैं तो जहाज़ में जोर के झटके महसूस होते हैं, जिस से बचने के लिए उनको जहाज़ की रफ्तार बढ़ानी पड़ती हैं।

3/10 Pamukkale Turkey natural hot spring
तुर्की में मौजूद pamukkale natural hot springs एक कुदरती गरम पानी के बने झरने हैं, इन की गिनती 17 है ये वहां पर हज़ारो सालो से हैं, इस पानी मे जो तत्व हैं वो हवा के सम्पर्क में आते ही केल्शियम कार्बोनेट बन जाते हैं, जो इस झरनों के साइड पर हज़ारो सालो से जमा हो रहा है जिससे यह स्विमिंग पूल का आकार ले लेते हैं, इन का तापमान 37 से लेकर 100 डिग्री के बीच रहता है। जहां पर हर रोज हज़ारो टूररिष्ट आते हैं, कहा जाता है की ऐसे कुदरती गर्म पानी में नहाने से हमारे त्वचा में निखार आता है।

4/10 चलने वाले पत्थर
कैलिफ़ोर्निया के रस्ट्रेक में भी एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है जहां पर बड़े बड़े पत्थर आपने आप चलने लगते हैं, इस बात ने लंबे समय तक विज्ञानको को भी हैरानी में रखा के आखिर ऐसा कैसे हो सकताहै। वैज्ञानिकों ने 20 सितम्बर 2013 में 60 पत्थरो को चलते देखा और उन की फ़ोटो ली।
काफी समय के शोध के बाद विज्ञानको ने पाया की पत्थरों और धरती के बीच बर्फ की एक बारीक परत होती है, जो धूप से गलने लगती है और पानी के कण हवा के दवाब में आ जाते हैं। जिससे पत्थर अपने आप आगे चलने लगते हैं।

5/10 Akoigahara Forest
अकोइगहरा जापान का एक जंगल है। यह जंगल दुनिया का सबसे डरावना जंगल है। इस जंगल मे जाना आप बिलकुल पसन्द नही करेंगे। क्योंकि जहां पर लोग घूमने नही मारने आते हैं, अगर आप इस मे जा कर देखे तो आप को जगह जगह लटकती लाशें और जगह जगह बिखरे जूते और बिल्कुल सन्नाटा मिलेगा। यह जंगल 1600 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह इतना घना है की इसमें सूरज की एक भी किरण नही जाती।

दुनिया में इस जंगल को डरावना जंगल या Suicide forest भी कहा जाता है। यहां पर मरने वालों की संख्या इतनी बढ़ चुकी है के जापान सरकार को इस के आगे एक सिग्न बोर्ड लगाना रखा हैं जिस पर लिखा हैं कि अगर आप जहां मारने के इरादे से आए हैं तो ऐसा मत करे, ज़िन्दगी दुबारा नही मिलती, इस जिन्दगी में किसी की मदद करें। साल 2010 में ही यहां पर 265 लोगो ने आत्म हत्या की थी।

6/10 Easter island
यह चिल्ली देश का एक ऐसा दीप है जहां पर 600 पत्थर की मूर्तिया रखी हुई है। इन को मोवोई नाम से पुकारा जाता है। इन मूर्तियो को हथोड़े से तोड़ने पर भी इन मे छोटी छोटी खरोंचे ही आती है। यह मूर्तियो कई टन वजनी और काफी बड़ी बड़ी हैं ।
ये मूर्तिया हज़ारों सालो से यहां पर है। मगर आज तक यह कोई नही जान पाया के इन को यहां पर किस ने और किस लिए रखा है। हैरान करने वाली बात यह है के इस दीप पर अबतक किसी इंसान के रहने के कोई सबूत नही मिले तो यह मूर्तिया यहाँ पर आ कैसे गई, इनमे से कुछ का वजन 100 टन से भी ज्यादा है और 30 से 40 फुट ऊंची हैं ।

7/10 Palmar Sur Airport
एक फ्रूट कम्पनी ने जब आपने प्लांट को स्थापित करने के लिए खुदाई करी तो उन्हें धरती के नीचे से गोल आकार के 700 पत्थर मिले। जिन को Shaphere stone balls भी कहा जाता है। इन का वजन 20 टन से भी ऊपर है और इनमें से कुछ का डायमीटर 7 फुट तक है। यह पत्थर हज़ारो साल पुराने हैं, हैरान करने वाली बात यह है के आज से हज़ारो साल पहले इंसान के पास ऐसा कोई उपकरण नही था जिस से पत्थरो को बिल्कुल गोल आकार दिया जा सकता था। कुछ विज्ञानको का मानना है के यह पत्थर पानी मे तैर कर आ गए जिससे इन का आकार गोल हो गया।

8/10 Maracaibo Lake Vanazuela
वेनेजुएला में मरकैबो नाम की एक झील है, जहां पर दुनिया की सब से तेज़ बिजली चमकती है, यहाँ प्रति वर्ग किलोमीटर में हर साल 2500 बार बिजली चमकने का रिकॉर्ड है।
मई से लेकर अक्टूबर तक यहाँ एक रात में 250 बार बिजली चमकती है। जिस के कारण लोग इस नज़ारे को देखने के लिए दूर दूर से आते हैं।

9/10 Roop Kund lake
उत्तराखंड में एक रूप कुंड नाम की झील है जो पहाडों के बीचों बीच है, सर्दियो में इस झील का पानी जम जाता है मगर गर्मिया आते ही बर्फ पिघल कर यहाँ एक झील बन जाती है।
यहाँ पर पहुचने का रास्ता काफी मुश्किल भरा है, 1942 में कुछ लोग काफी मुश्किल के बाद यहाँ पहुंचे तो उन्होंने देखा के यहाँ चारो तरफ इंसान के कंकाल बिखरे पड़े थे। तब से लेकर आज तक यह एक रहस्य बना हुआ है के जब इंसान यहां तक पहुंच ही नही सकता तो यह कंकाल यहाँ कैसे आये ?

10/10 Old faithful
Yello stone national park USA में दुनिया के सब से ज्यादा गर्म पानी के फुवारे हैं जिनको natural गीजर भी कहा जाता है। जिस में गर्म पानी अपने आप ही फुवारे के रूप में बाहर आता है। Yello stone park में ऐसे 300 फुफ़ारे हैं इनमे से सब से famous है old faithful, यह फव्वारा कई फुट ऊँचा है और इसमे ऐसे विस्फोट होते ही रहते हैं मगर वैज्ञानिक इस बात से हैरान है की अब तक इसमे से पानी के साथ कभी भी कोई मलवा बाहर नही आया है। old faithful आप को बहुत सारी हिंदी और अंग्रेजी फिल्मो में भी देखने को मिलेगा।

दोस्तो ये थी दुनिया की 10 रहस्यमय जगह जिनके बारे में वैज्ञानिक आजतक तक पता नही लगा सके। और दोस्तों आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट में जरूर बताना। यह आर्टिकल हमने बहुत ही सावधानी पूर्वक लिखा है अगर फिर भी हमसे कोई गलती हो गई है तो आप हमें वह कमेंट में लिख कर बता सकते हैं।
धन्यवाद!

1 thought on “दुनिया की 10 रहस्यमयी जगह”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *