भारत जोड़ो यात्रा

1.कार्यक्रम 

भारत जोड़ो यात्रा राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया एक जन आंदोलन है जिसका उद्देश्य  केंद्र सरकार की कथित विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ देश को एकजुट करना है। इसे कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी और तमिल नाडु के मुख्यमंत्री मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन द्वारा 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से शुरुआत किया गया था। इसे मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, राजनीतिक केंद्रीकरण और विशेष रूप से “भय, कट्टरता” की राजनीति और “नफरत” के खिलाफ लड़ने के लिए शुरु किया गया है। 

यह यात्रा 12 राज्यों व दो केंद्र शासित प्रदेशो से होकर गुज़रेगी और इस यात्रा की शुरूआत कन्याकुमारी से व जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। यात्रा 150 दिनों के विस्तार में लगभग 3,500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

यह यात्रा वर्तमान (11 नवम्बर 2022) में नांदेड़,महाराष्ट्र तक पहुँच गई है।

इस यात्रा को समाज के हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। आज हमारे देश को विभाजित करने वाले आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए वरिष्ठ नेताओं के साथ लाखों लोग आंदोलन में शामिल हुये हैं। यह यात्रा बड़े पैमाने पर बेरोज़गारी, महंगाई,विभाजन,कूटनीतिक की राजनीति के ख़िलाफ जन-जागरूकता का काम कर रही है।इस ऐतिहासिक आंदोलन का हिस्सा लेने के लिए सभी वर्गों के लोग एक साथ आ रहे हैं। यह भारत की एकता, सांस्कृतिक विविधता और देशवासियों के अविश्वसनीय धैर्य का उत्सव है।

(i)भारत जोड़ो यात्रा का थीम सॉन्ग  

कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से पहले भारत जोड़ो गीत लॉन्च किया है. इस गीत को  हिंदी में जारी किया गया. इस गीत की प्रमुख पंक्ति एक तेरा कदम, एक मेरा कदम, मिल जाए जुड़ जाए अपना वतन है. इसे अन्य भाषाओं में भी जारी किया जाएगा है।राहुल गांधी जब किसानों, मछुआरे व अन्य लोगों से बात करेंगे तो वह लाइव प्रसारण चलेगा।

(ii)भारत जोड़ो यात्रा का समय पदयात्रा दो बैचों में चलेगी, एक सुबह 7-10:30 AM से और दूसरी दोपहर 3:30 PM से शाम 6:30 PM तक। जहां सुबह के सत्र में कम संख्या में लोग शामिल होंगे, वहीं शाम के सत्र में अधिक लोग सम्मिलित होगे। औसतन रोजाना लगभग 21-23 किमी चलने की योजना है. कांग्रेस ने दावा किया है कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक की उसकी यात्रा किसी भी तरह से ‘मन की बात’ नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लोगों की चिंताएं और मांगें दिल्ली तक पहुंचना है। 

(iii)’भारत जोड़ो यात्रा’ की टैगलाइन 

नफरत छोड़ो, 

भारत जोड़ो महंगाई से नाता तोड़ो,

संविधान बचाएंगे मिलकर भारत जोड़ो , 

मिलकर भारत जोड़ेंगे बेरोजगारी का जाल तोड़ेंगे,

भारत जोड़ो मिले कदम, जुड़े वतन।

भारत जोड़ो यात्रा ऐप 

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भारत जोड़ो यात्रा ऐप लॉन्च किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए ऐप लॉन्च किया है।

इसके साथ ही भारत जोड़ो यात्रा ऐप में लोग अपने सुझाव दे सकते है और साथ ही यहा से रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

2.महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा- कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में कुल 18 दिनों तक चलेगी। इस बीच महाराष्ट्र में राहुल गांधी जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। 7 नंवबर से 20 नवंबर के बीच राहुल गांधी पांच जिलों में पदयात्रा करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी 7 से 11 नंवबर के बीच नान्देड़ जिले में रहेंगे, जिसके बाद 11 से 15 के बीच वो वाशिम जिले में रहेंगे।वहीं, इसके बाद 16 से 18 नवंबर के बीच राहुल गांधी अकोला जिले में रहेंगे और महाराष्ट्र में यात्रा के आखिरी पड़ाव में बुलढाणा जिले में रहेंगे। महाराष्ट्र में राहुल गांधी करीब 381 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। महाराष्ट्र में 18 दिन पदयात्रा करने के बाद राहुल गांधी मध्य प्रदेश मे चले जाएँगे।

3.भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की छवि- इस यात्रा में राहुल गांधी ने समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से मिल रहे है।इस यात्रा में राहुल गांधी अपने अलग अंदाज में दिख रहे हैं। कभी वे बच्चों को गले लगा रहे है तो कभी यात्रा के दौरान एक बच्चे को कंधे पर बैठाया व उन्होंने बच्चे को एक टॉफी  दी। इस दौरान राहुल गांधी कुछ वृद्ध महिलाओ से मिले।

इस यात्रा के जरिये न सिर्फ कांग्रेस पार्टी मजबूत हो रही बल्कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी नया जोश पैदा हो रहा हैं.।राहुल गाँधी यात्रा के दौरान  वरिष्ठ नेताओं का हाथ पकड़कर दौड़ते नजर आते हैं, तो कभी युवाओं के साथ।चित्रदुर्ग में उन्होंने एक टंकी पर चढ़कर तिरंगा लहराया और इतना ही नहीं एक मौके पर वे सोनिया गांधी को सोल उडाते नजर आए है।

इस यात्रा से देश की जनता में राहुल गांधी के प्रति समर्थन नजर आ रहा हैं। महाराष्ट्र में राहुल गांधी ने कहा, जिंदगी में किसी चीज से मत डरिये अगर आप डरेंगे नहीं तो किसी से नफरत भी नहीं करोगें।अपने दिल से नफरत को मिटा दो,देश के लिए काम करो,देश में प्यार और भाईचारा फैलाओ, नफरत मत फैलाओ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *